झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 956 पदों पर वेकैंसी निकाली है। इसके लिए फॉर्म भराने की प्रक्रिया 15 जनवरी से ही शुरू हो गयी है, लेकिन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी व प्लानिंग असिस्टेंट पद के लिए कट ऑफ डेट को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि अब इसे सुलझा लिया गया है।